संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिवाईपानी ने लहराया परचम, ब्लॉक स्तरीय खेल कूद के लिए हुआ चयन।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकास खंड स्याल्दे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिवाईपानी के बच्चो का खंड स्तरीय खेलो के लिए चयन हो गया है। संकुल चित्तौड़ खाल में हुई क्रीडा प्रतियोगिता में इस विद्यालय के लकी सिंह ने गोला फेक, चक्का फेंक, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही सार्थक सिंह ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, सारिका ने 100 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम स्थान, अनुष्का ने द्वितीय स्थान, शुभम ने चक्का पर गोला फेंक में द्वितीय स्थान, सूरज ध्यानी ने 50 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

सभी छात्र-छात्राओं का चयन ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। इस चयन पर विद्यालय के शिक्षक गिरीश भंडारी व रघुवर दत्त जोशी सहित क्षेत्रीय जनता व अभिभावको ने सभी चयनित बच्चों को शुभकामनाएँ देकर उनके उज्जवल भविष्य की का कामना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!