ब्लॉक प्रमुख चित्रा आर्या के नेतृत्व में मनाई गई महात्मां गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती।

भिकियासैंण। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व महापुरुष लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनायी। ब्लॉक प्रमुख चित्रा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तड़का होटल भिकियासैंण में बड़े हर्षोल्लास के साथ जयन्ती मनायी गयी, दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मुख्य अतिथि श्रीमती चित्रा आर्या, मोहन सिंह बिष्ट पूर्व प्रधानाचार्य ने गांधी जी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा तड़का होटल से गांधी जी के स्मारक तक सदभावना पद यात्रा निकाली गई, और पुष्प माला अर्पित की ।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, चन्द्र शेखर आर्या, प्रकाश जोशी, कमला देबी, श्याम सिंह अस्वाल, पूरन सिंह मावड़ी, जय प्रकाश सिंह नेगी, आनन्द सिंह रावत, रवीन्द्र रावत, गिरीश चन्द्र, दिनेश चन्द्र, गिरीश भंडारी, अशोक रावत, कुन्दन सिंह नेगी, चंदन सिंह, बलराज कड़ाकोटी, रमेश चन्द्र, जयप्रकाश आदि थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!