विकास खंड स्याल्दे व भिकियासैंण में मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती।

भिकियासैंण/स्याल्दे। स्याल्दे विकास खण्ड के मालीखेत इन्टर कॉलेज में महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े धूम-धाम से मनायी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस बीच महिला मण्डल दलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल का स्टाफ नदारत रहा जिस विधायक महेश जीना के प्रतिनिधि हरी राम आर्या ने कड़ी आपत्ति की, और कहा इस बात को वे सीईओ को अवगत कराएंगे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल, मीडिया प्रभारी दर्शन जोशी, जि. प. प्रतिनिधी बाला दत्त शर्मा, भवान गिरी, हरी दत्त बलोदी, गोविन्द रावत, पूरन सिंह बंगारी, कैलाश आर्या, गणेशी राम, प्रकाश राम, देव सिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रकाश गिरी, देवी दत्त शर्मा, गोकुल सिह बंगारी, किशोर पंत, नरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह के साथ ही भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

इधर नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास के सभी क्षेत्रों के सरकारी विभागों, विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। व्यापार संघ भिकियासैंण ने बडियाली मेन बाजार में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!