नव नियुक्त उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने संभाला तहसील भिकियासैंण का कार्यभार, तहसील कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जिला उधमसिंह नगर से स्थान्तत्रित होकर आये नव नियुक्त उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने तहसील भिकियासैंण में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व सल्ट तहसील के उपजिलाधिकारी शेखर चन्द्र वशिष्ठ भिकियासैंण का अतिरिक्त पद भार संभाल रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने तहसील के अधिकारी व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। वहीं उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसील स्याल्दे के क्षेत्र का भी आज गुरुवार को तहसीलदार स्याल्दे दिवानगिरी गोस्वामी के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। नव नियुक्त उपजिलाधिकारी को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है व उनसे आशाएं है कि वे इस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सुन कर उनका निदान करने में प्रबल होगें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!