ग्राम पैठाना में सोलर पम्प योजना का हुआ शुभारंभ।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकास खंड स्याल्दे के ग्राम पैठाना में लघु सिचाई विभाग द्वारा सोलर पम्प योजना का शुभारंभ कर दिया है। माननीय सल्ट विधायक महेश जीना के अथक प्रयासों व समस्त ग्रामवासियो के अनुरोध पर ग्राम पंचायत पैठाना में लघु सिंचाई विभाग द्वारा सोलर सिंचाई पम्प योजना का शुभारंभ ग्राम प्रधान पैठाना मनोज सिंह नेगी व ग्रामवासियों ने सयुक्त रुप से किया।

इस योजना की लागत 8 लाख रुपए है। इसमें समस्त ग्रामवासियों द्वारा निःशुल्क भूमि दान में दी गई। इस योजना को दिए जाने पर सभी लोगों ने विधायक जीना का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर पुरन चंद्र, भुवन चंद्र, बसपा दत्त, प्रियदर्शन उप्रेती, ठेकेदार बाला दत्त शर्मा, ग्राम प्रधान पैठाना मनोज सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह नेगी, संजय नेगी, एड. राकेश सिंह बिष्ट, कलावती उप्रेती, सुनील कुमार, विजय बंगारी, हरगोविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!