अधर्म की उम्र लम्बी हो सकती है, जीतता धर्म ही है – रमेश बिधुड़ी।

राजाराम टुण्डेलकर पार्क ओखला में भव्य विजयदशमी महोत्सव में उमड़ा जान सैलाब, कार्यक्रम के संयोजक पर्व निगम पार्षद विनोद टुण्डेलकर हज़ारों की तादाद में पहुंचे रामभक्तों को विजयदशमी की बधाई दी। (विशेष संवाददाता – कुन्दन)

दक्षिणी दिल्ली। तुग़लकाबाद विधानसभा के हरकेश नगर वार्ड में भव्य विजयदशमी के कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे दक्षिणी दिल्ली के सांसद ने कहा कि अधर्म और बुराई की उम्र कितनी भी लम्बी क्यों न हो, अंत में विजय हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाते हुए हमेशा सच्चाई, सदाचार और अच्छाई के रिश्ते पर चलना चाहिए। संसद रमेश बिधुरी ने कहा कि शारदीय नवरात्र के दसवें दिन विजयदशमी का यह पर्व भगवन राम के 14 साल के वनवास और रावण का वधकर बुराई पर अच्छाई का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ दुष्ट प्रवर्ति की सोच रखने वाले लोग भी हैं जो सनातन को ख़त्म करने की बात करते हैं, उनको बताना चाहता हूँ कि सनातन न मिटा है और न मिटेगा, सनातन को खत्म करने की सोच रखने वाले एक दिन खुद ही ख़त्म हो जायेंगे।

इससे पहले राजाराम टुण्डेलकर पार्क में विजयदशमी कार्यक्रम में दिल्ली युवा मोर्चा भाजपा और प्रदेश प्रवक्ता विक्रम बिधुड़ी पहुंचे। उन्होंने बड़ी तादाद में पहुंचे रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उदयनिधि स्टालिन का बयान सनातन डेंगू की तरह है इसको खत्म कर देना चाहिए, उनकी बुद्धिहीनता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व भी सनातन का ही रुप है,आज देशभर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजाराम टुण्डेलकर पार्क में मौजूद हज़ारों रामभक्त अधर्म पर धर्म की विजय और रावण,कुम्भकरण और मेघनाथ का दहन देखने पहुंचे हैं। यह दर्शाता है कि सनातन हमेशा से रहा है और रहेगा।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व निगम पार्षद विनोद टुण्डेलकर ने हरकेश नगर वार्ड के राजाराम टुण्डेलकर पार्क में भव्य दशहरा उत्सव को देखने पहुंचे सभी रामभक्तों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉरोनाकाल के कारण बीते दो वर्ष तक दशहरा का आयोजन नहीं किया गया था। इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारी की गई थी। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई थी। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 15 दिन तक व्यवस्था बनाई और सफल कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य,अधर्म पर धर्म की विजय उत्सव को उम्मीद से अधिक रामभक्त पहुंचे। उन्होंने सांकेतिक तीर चलाकर रावण का वध किया। इसके बाद रावण,मेघनाथ और कुम्भकरण का पुतला जल उठा। विजय दशमी उत्सव में पूर्व पार्षद पूनम भाटी, ममता टुण्डेलकर,आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, मुकेश पंडित, बंटी राजौरा, पुरषोत्तम सिंह, बलराम, द्वारका प्रसाद, युवा हिन्दू वाहनी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी, कंचन चौहान, पूनिता गुप्ता, प्रिया, गुड्डी राजपूत, सोनिया, मीनू प्रजापति, राजनेश शर्मा, नरेश बैंसला, अब्दुल बासित आदि हज़ारों दर्शकों ने मनोरंजक झांकियों को देखकर प्रश्नता व्यक्त की।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!