तहसील मुख्यालय स्याल्दे बाजार में रामलीला का मंचन हुआ शुरु।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे मुख्यालय बाजार में जय माँ दुर्गा कमेटी व व्यापार मंडल स्याल्दे के सयुक्त तत्वाधान में रामलीला मंचन का शुभारम्भ प्रथम नवरात्र से हो गया है। पहले दिन नटी-सूत्रधार, नारद मोह से शुरु होकर रामजन्म तक मनमोहक मंचन रहा। कलाकारो ने पहले दिन ही अभिनय में रंग बिखेर कर रामलीला मंचन में चार चांद लगा दिये। रामलीला का उद्घाटन राजकीय ठेकेदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने रिबन काट कर किया। और उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शो पर चल कर हम सभी को अपने जीवन में आत्मशात करना है।

अभिनय में नटी-सूत्रधार का अभिनय जगदीश जोशी, रावण का शंकर सिंह, प्रकाश सिंह कुम्भकरण, विभीषण का महेन्द्र वसनाल, शिव व पार्वती कुन्दन गिरी व आनंद तिवाड़ी, दशरथ का शंकर सिह ने आकर्षक अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी।

वही तबले में चन्द्रा दत्र पपनोई व हारमोनियम में शेखर पपनोई ने अपनी ताल सुरो से अभिनय कर रहे कलाकारों को गति देने में कसर नही छोड़ी। निर्देशन में वावा गन्धर्व गिरी कलाकारों को दिशा देने का काम कर रहे है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वालम मनराल, व्यवस्थापक डिकम्वर धौलाखण्डी, गिरीश नेगी, रामलीला कमेटी के सदस्यों के साथ ही भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!