उत्तराखंड राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से किया सम्मानित।

खटीमा (रुद्रपुर)। एच. एन. बी. गवर्नमेंट पी. जी. कॉलेज, खटीमा के रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से उत्तराखंड राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। ए. सी. आई. सी. देवभूमि फाउंडेशन और अमर उजाला ने सयुंक्त रुप से कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्हें यह पुरस्कार सत्र 2022-23 में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर और नवाचार एवं अकादमिक एवं शोध में किये गए उत्कृष्ट कार्यो हेतु 27 नवंबर 2023 को लामाचौड़, हल्द्वानी में स्थित एम. आई. ई. टी. कुमाऊं परिसर के प्रांगण में प्रदान किया गया है l

डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय वर्तमान में हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में रसायन विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में कार्यरत है, और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। डॉ. आशीष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 25 से भी अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप का आयोजन कर चुके हैं। इसके साथ ही श्री उपाध्याय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में आयोजित सचिव, चेयरपर्सन इनवाइटेड स्पीकर और एडिटोरियल बोर्ड मेंबर रह चुके हैं।

डॉ. आशीष कुमार द्वारा गोल्ड ननोपार्टिकल्स तथा हरित रसायन एवं सतत ऊर्जा में स्वर्ण उत्प्रेरक की उपयोगिता पर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई कॉन्फ्रेंस में अपना शोध कार्य प्रस्तुत कर चुके हैं। साथ ही उनके इस उत्कर्ष शोध कार्य को बेस्ट पेपर अवार्ड – 2022, आउटस्टैंडिंग फैकल्टी इन साइंस एजुकेशन अवार्ड – 2022 एवं बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड – 2023 द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

लगातार छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु कार्य कर रहे है। डॉ. आशीष के मार्गदर्शन में कई छात्र रसायन विज्ञान विषय से नेट, जे. आर. एफ. गेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के विभिन्न उच्च शोध संस्थानों में शोध कार्य कर रहे है। उनको आज उत्तराखंड के सीएम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किए जाने पर डॉ. उपाध्याय को उनके परिजनों, शुभ चिंतकों व कॉलेज स्टाफ ने ढेर सारी हार्दिक बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!