न्याय पंचायत भिकियासैंण की दो दिवसीय महाकुंभ खेलकूद हुआ सम्पन्न।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/11/650a71b7-c71f-42a5-a5a7-db037565db32.jpeg)
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) नगर पंचायत भिकियासैंण में न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ-2023 का अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज भिकियासैंण के मैदान में सम्पन्न हुआ। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल द्वारा प्रदेश में अंडर-14 अंडर -17, अंडर-19 अंडर – 21 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न विधाओं में खेलकूद आयोजित किए गये। खेल महाकुम्भ 2023 का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अम्बुली देवी व विशिष्ट अतिथि देवगिरी गोस्वामी, बालमनाथ गोस्वामी ने संयुक्त रुप से किया। प्रधानाचार्य बी. आर. भारती ने अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/11/715f06e2-8f36-43cb-8f27-7ca616d3762f.jpeg)
उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने किशोरों और युवाओं के अनुशासन पूर्ण स्वस्थ जीवन और चहुंमुखी विकास के लिए योग, व्यायाम और खेलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विभिन्न खेलों को सम्पादित करने में जाहिद हुसैन, शेर सिंह, प्रदीप सती, राजेन्द्र मनराल, रविन्द्र मेहरा, सतीश चन्द्र, दीप्ति जोशी, प्रेमलता जोशी, रेखा, पाराशर, नीलम मावड़ी, गौरव रावत, राजेन्द्र रावत, ललित मोहन जोशी, मो. तस्लीम, मो. जफर, मनोज मोहन, विपिन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/11/d9a43d7b-d43c-47ff-8317-8e0a51f303b3.jpeg)
कार्यक्रम का संचालन बालादत्त शर्मा और कमलेश पाण्डेय ने किया। अंडर-14 में 60 मीटर की दौड़ में भूमिका रिखाड़ी, रिंकू उप्रेती, हेमा प्रथम-द्वितीय-तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में रिंकू उप्रेती, हेमा, खुशबू व लम्बी कूद में भूमिका रिखाड़ी प्रथम, दीपिका बिष्ट द्वितीय व भूमिका तृतीय रही। गोला फेंक में अनन्या जोशी, भूमिका बिष्ट ने प्रथम- तीय स्थान प्राप्त किए। सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मैडल व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। न्यायपंचायत स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम-द्वितीय-तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को क्रमशः ₹300, ₹200 और ₹150 पुरस्कार राशि दी गई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Dainik-Shubharambh-1024x1024.png)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/41593027-3f59-47cb-938c-0dee72ca1067.jpeg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Harela-Poster-1-1024x1024.png)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Harela-Poster-1024x1024.png)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/1-1-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Harela-Poster-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/12-1024x1024.jpg)