भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला।

भिकियासैंण/स्याल्दे। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के बिलों में भाजपा महिला मोर्चा रानीखेत द्वारा आज देघाट बाजार में नितीश कुमार का पुतला फूंका गया, व जोरदार नारेबाज़ी करते हुए नितिश कुमार मुर्दाबाद, नितीश कुमार शर्म करो की जोरदार नारेबाज़ी करते हुए देघाट बाजार में प्रदर्शन करते हुए स्टेशन बाजार देघाट में नितीश कुमार का पुतला जलाया। महिलाओं ने कहा ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करने वालों को शर्म आनी चाहिए। ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करना किसी भी सभ्य इंसान के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस टिप्पणी पर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध में आक्रोश प्रकट करते हुए आज सभी जिलो में विरोध प्रदर्शन करते हुए, नितीश कुमार का का पुतला फूंकने का कार्यक्रम किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा रानीखेत की जिला महामंत्री रजनी पपनोई व जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट के नेतृत्व में देघाट बाजार में पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला महामंत्री पूरन रजवार, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रजनी पपनोई, मण्डल अध्यक्ष जानकी बंगारी, उपाध्याय बीना, जीवन्ती बंगारी, चम्पा कत्यूरा, पुष्पा देवी के अलावा युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, यशवन्त सिह बंगारी, सुरेंद्र गोयल, जगदीश उप्रेती, योगेश, कविता देशवाल, अंन्जू मनराल, खीमा देवी, कला देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!