राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक चर्चा सत्र का किया गया आयोजन।

हल्द्वानी (गौलापार)। आज बुधवार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्राचार्य प्रो. संजय के निर्देशन में एक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय “युवाओं के सपनों का राज्य उत्तराखंड” निर्धारित किया गया था। सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा राज्य की उपलब्धियों व चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी द्वारा राज्य निर्माण की आवश्यकता क्यों पड़ी इस विषय पर इतिहास की दृष्टि से प्रकाश डाला गया। डॉ. कल्पना द्वारा उत्तराखंड की भौगोलिक विशिष्टता व सांस्कृतिक विविधता पर प्रकाश डाला गया। डॉ. उषा द्वारा आर्थिक परिदृश्य में युवाओं के समक्ष चुनौतियों से अवगत कराया गया। साथ ही डॉ. सुरेश चन्द्र जोशी द्वारा आगामी वर्षों में सपनों के उत्तराखण्ड को बनाने हेतु आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। तथा शिक्षा के परिदृश्य में राज्य की उपलब्धियों की चर्चा की। कार्यक्रम में शिक्षक – शिक्षिकाएं व छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!