भाजपा कार्यकर्ताओं ने देघाट में की आतिशबाजी।

भिकियासैंण/स्याल्दे। पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों के परिणामों में भाजपा को राजस्थान मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में बहुमत के आंकड़े के पास पहुंचने की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने देघाट बाजार में मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी तथा बैण्ड बाजे के सांथ जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को 2024 लोक सभा चुनाव की झलक बताकर मोदी के नेतृत्व को गारण्टी के रुप में माना और कहा कि इन तीनों राज्यों में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पूरन रजवार, मण्डल अध्यक्ष कुन्दन लाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, दर्शन जोशी, हरीश रावत, इन्दर कत्यूरा, महेश जोशी, जगदीश सिंह, प्रकाश पपनोई, चंन्द्रादत्त पपनोई, यशवन्त बंगारी, सुरेंद्र गोयल, सुरेश बिष्ट, पंकज जोशी, जगदीश जोशी, अशोक अग्रवाल, भुवन चंद्र, गोपाल दत्त ढौंढियाल, गोपाल राम पूरन सजवाण, पूरन पंचोली, हरीश बिष्ट, कैलाश भृकनी, आनन्द बंगारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!