माली खेत पहुंची फिक्सिंग भारत संकल्प यात्रा।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के दूरस्थ क्षेत्र माली खेत में आज शनिवार को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर गांव वासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। संकल्प यात्रा में ब्लॉक के कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्राम्य विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा से सम्बंधित सभी विभागों के प्रतिनिधि पहुंचे, जिसमें उनके द्वारा अपने – अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी, संचालित योजनाओं के पात्र लोगों को चिन्हित कर योजना के आवेदन भरे गये।

यात्रा में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु एक डिजिटल वैन के माध्यम से भी ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।राजकीय इण्टर कॉलेज मालीखेत में आयोजित यात्रा में मुनानी, कफलगैर, पयालगांव, नगरकोटिया, माली खेत, भाबर आदि गांवो के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यात्रा में खण्ड विकास अधिकारी भीम सिंह नेगी, नवीन काण्डपाल, मिशन मैनेजर एनआर एलएम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन रजवार, ग्राम सहायक कृषि अधिकारी सौरव पाण्डे, सहायक विकास अधिकारी नवीन जोशी, प्रधान कैलाश आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश सिंह, राजेश असवाल, दिनेश लोहनी, बिनीत बेलवाल, रमेश उप्रैती आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!