उत्तराखंड बोर्ड मैरिट में विकासखंड स्याल्दे के 4 छात्र टॉप 25 में हुए चयनित।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे में कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा में 4 छात्राें ने प्रदेशभर में टॉप 25 में अपनी जगह बनाई है। रा.इ.का. जौरासी के छात्र कृष्णा जोशी ने 12वां स्थान प्राप्त किया है, वहीं विवेकानंद मॉर्डन हाई स्कूल देघाट के छात्र रोहित पटवाल ने 15वां, आर्य इंटर कॉलेज देघाट की छात्रा गार्गी बिष्ट ने 21वां और विवेकानंद मॉर्डन हाई स्कूल देघाट के छात्र हर्षिता बलोदी ने 23वां स्थान प्राप्त किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला ने छात्रों सहित अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी है। साथ ही इंटर उत्तीर्ण छात्रों की गाइडेंस के लिए विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *