डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी अनिवार्य।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अध्ययनरत समस्त छात्र – छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय में छात्र – छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। समस्त छात्र – छात्राएं उक्त निर्देश का पालन अनिवार्य रुप से करें। निर्देश का पालन न करने पर छात्र – छात्राएं स्वयं उत्तरदायी रहेंगे। यह जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. शर्मिला सक्सेना द्वारा दी गई है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







































