स्याल्दे बाजार में एसबीआई का एटीएम बना शो पीस।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे के मुख्य स्याल्दे बाजार में कई दिनो से एसबीआई का एटीएम खराब पड़ा है। यहाँ के व्यापारी व स्थानीय ग्राम वासियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है, कई वर्षों से एटीएम लगा है, लेकिन अब कई समय से खराब/बन्द पड़ा है, कोई सुध लेने वाला नहीं है। इस मुख्य बाजार में दर्जनों दुकानदारों सहित 20 से ज्यादा सरकारी व गैर सरकारी संस्थान भी है। साथ ही इस क्षेत्र के नजदीक में कम से कम 10 से 15 ग्राम सभायें शामिल हैं, लगभग 5000 की आबादी वाला क्षेत्र प्रभावित हुआ है। शादी विवाह के सीजन में बाहर से आने-जाने वालों को एटीएम से पैसा नहीं मिलने से काफी परेशान है। शाखा प्रबन्धक का कहना है कि एक सप्ताह से एटीएम के मॉनिटर में खराबी आई है, इसकी शिकायत विभाग को भेज दी है, जल्दी ही सुचारु हो जाएगा। नाराजगी व्यक्त करने वालों में व्यापारी राधारमण उप्रेती पूर्व प्रमुख स्याल्दे, अजय नेगी, मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष नन्दन सिंह, शंकर सिंह, करन सिंह, गौरीदत उप्रेती, भुपेन्द नेगी आदि है, इन्होंने तुरन्त ठीक करने की मांग की है।



