अल्मोड़ा पुलिस के थाना लमगड़ा की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त हुई कार्यवाही, शराब के नशे में कैंटर चला रहा चालक हुआ गिरफ्तार, कैंटर सीज।

अल्मोड़ा। ओवर लोडिंग करने पर डम्पर सीज, चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही हो गई है। श्री देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ कानून/ सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु सीओ व समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ.नि. यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में सोमवार को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम के साथ सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।

पहला मामला –
दौराने चैकिंग वाहन संख्या UK04CB1347 कैंटर का चालक देवेंद्र सिंह असवाल निवासी छड़ायल नायक हल्द्वानी, जनपद नैनीताल शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

दूसरा मामला –
वाहन संख्या UK04CB1776 डम्पर का चालक महेंद्र राम निवासी दमुआढुंगा, हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा वाहन को ओवर लोडिंग कर चलाता हुआ पाया गया। मोटरवाहन अधिनियम के तहत वाहन को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैं। चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *