क्षेत्रीय जन समस्याओं को लेकर दौला में 7वें दिन भी क्रमिक अनशन रहा जारी।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय जन सुरक्षा एवं विकास समिति तल्ला दौला घुघूती द्वारा क्षेत्र में भीषण जल समस्या एवं अनेक समस्याओं को लेकर मेन बाजार दौला में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आज मंगलवार को 7वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र के अपार जनसमूह की उपस्थिति में महिला मंगल दल व युवक मंगल दलों के समर्थन से सातवें दिन बाग सिंह घुघत्याल व बाग सिंह ग्राम बाजन अनशन पर बैठे।
अनशन के समर्थन में प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रेम रावत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक प्रधान संगठन आपके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर प्रेम रावत, रमेश आर्या, दयाशंकर, शंकर सिंह, जोधा सिंह, भुवन पाठक, बी. डी. छिमवाल, पी. सी. मिश्रा, मनोज भाकुनी, योगेश घुघत्याल, हेमा नेगी, प्रकाश चन्द्र, कमल किशोर, भूपाल मेहता, आनन्द मठपाल, राम सिंह, हेमा नेगी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि भांरी संख्या में उपस्थित रहे।



