एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई जारी।
अल्मोड़ा। दो लाख से अधिक कीमत की 2.18 किलोग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार कर दिया है। श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने के लिए जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में थाना सोमेश्वर पुलिस व एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान चौकी ताकुला गेट पर अभियुक्त प्रेम सिंह दानू के कब्जे से एक पिठ्ठू बैंग में 2.180 किलोग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना सोमेश्वर में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त –
प्रेम सिंह दानू उम्र 41 वर्ष पुत्र स्व. बहादुर सिंह दानू निवासी ग्राम व पोस्ट सौराग थाना कपकोट जिला बागेश्वर
बरामदगी –
2.180 किलोग्राम अवैध चरस
कीमत –
2,18,000 (दो लाख अठारह हजार रुपये)
सोमेश्वर/एसओजी पुलिस टीम में –
1- उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी ताकुला, थाना सोमेश्वर
2- कानि. दीवान बोरा एसओजी अल्मोड़ा
3- कानि. मौ. यामिन एसओजी अल्मोड़ा
4- कानि. श्री विरेन्द्र बिष्ट एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।



