एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में “नशा मुक्ति अभियान” के तहत महिला थाना अल्मोड़ा व ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा जनता को किया गया पोस्टर के माध्यम से जागरुक।
अल्मोड़ा। श्री देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “नशा मुक्ति अभियान” के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही और नशे के विरुद्ध लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सुश्री मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम व प्रभारी ऑपरेशन स्माईल टीम अपर उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद व हेड कॉन्सटेबल अनिल कुमार द्वारा थाना दन्या क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम काभड़ी में आम-जनता के बीच जाकर ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत “नशा मुक्ति अभियान” चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से आगाह कर जागरुक किया गया और सार्वजनिक स्थानों/कस्बों में नशा मुक्ति अभियान से सम्बन्धित पोस्टर चिपकाये गये व साथ ही आम-जनता को पम्पलेट आदि वितरित किये गये।



