पेयजल समस्या को लेकर तल्ला दौला का 8वें दिन भी क्रमिक अनशन रहा जारी, विधायक मदन बिष्ट भी पहुँचे आन्दोलन स्थल।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय जन सुरक्षा एवं विकास समिति तल्ला दौला घुघूती द्वारा क्षेत्र में भीषण जल समस्या एवं अनेक समस्याओं को लेकर मेन बाजार दौला में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आज 8वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्र के अपार जनसमूह की उपस्थिति में महिला मंगल दल व युवक मंगल दलों के समर्थन से 8वें दिन हरिहर सिंह व मनमोहन सिंह सिंह ग्राम प्रधान चौड़ा अनशन पर बैठे।
अनशन के समर्थन में महिला मंगल दल चौड़ा और दौला के महिला मंगल दल की महिलाओं ने धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट भी पहुंचे, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा तथा विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्दी समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पी. सी. मिश्रा, महेश चंद्र, जोधा सिंह, भुवन पाठक, बी. डी. छिमवाल, मनोज भाकुनी, हेमा नेगी, प्रकाश चन्द्र, कमल किशोर, भूपाल मेहता, आनन्द मठपाल, राम सिंह, हेमा नेगी, राधिका देवी, जानकी देवी, दुर्गा देवी, कमला देवी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



