पेयजल की समस्या को लेकर दौला में पूर्व विधायक महेश नेगी ने जूस पिलाकर तोड़ा 9वें दिन कर्मिक अनशन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय जन सुरक्षा एवं विकास समिति तल्ला दौला घुघूती द्वारा क्षेत्र में भीषण जल समस्या एवं अनेक समस्याओं को लेकर मेन बाजार दौला में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आज गुरुवार को नौवें दिन समाप्त हो गया है। क्रमिक अनशन स्थल पर द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी ने आन्दोलनकारियों के बीच पहुँच कर अनशन पर बैठे अनशनकारी मनमोहन सिंह व हरिहर सिंह को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। क्षेत्र के अपार जनसमूह की उपस्थिति में शासन द्वारा दिए गये आश्वासन के बाद महिला मंगल दल व युवक मंगल दलों व क्षेत्रीय जनता की सहमति से स्थगित किया गया।

नैथना देवी पेयजल पम्पिंग योजना फेज 1 के पुनर्गठन से सम्बन्धित पत्रावली शासन स्तर पर समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देहरादून में गतिमान है। धरना स्थल पर उपस्थित क्षेत्र वासियों ने निर्णय लिया कि अगर हमारी समस्याओं का निराकरण शीघ्र ही नहीं किया गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं समिति के अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र बिष्ट ने देहरादून से दूरभाष पर बताया कि यह लड़ाई जनता ने अपने हक के लिए लड़ी है, शासन स्तर पर सम्बन्धित विभाग फाईल दे दी गई है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय जनता व मातृ शक्ति के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त जताया है। इस मौके पर पी. सी. मिश्रा, नरेंद्र सिंह, ललित रावत, जगत सिंह, हरी राम आर्या, महेश चंद्र, जोधा सिंह, भुवन पाठक, बी. डी. छिमवाल, मनोज भाकुनी, हेमा नेगी, प्रकाश चन्द्र, कमल किशोर, भूपाल मेहता, शंकर नेगी, गोपाल दत्त, महेश चन्द्र, आनन्द मठपाल, राम सिंह, हेमा नेगी, राधिका देवी, जानकी देवी, दुर्गा देवी, कमला, शोभा देवी, पुष्पा देवी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



