भरतनाट्यम बाल नृत्यांगना स्वस्तिका जोशी को किया गया सम्मानित।

अल्मोड़ा। पैलाग फाउंडेशन के द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की बाल कलाकार स्वस्तिका जोशी को संस्था कार्यालय हीरा डूंगरी में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। देशभर के प्रतिष्ठित मंचों पर उत्तराखंड का नाम भरतनाट्यम नृत्य में रोशन करने वाली बाल नृत्यांगना स्वस्तिका को पैलाग फाउंडेशन की डायरेक्टर कृतिका बिष्ट, रितिका बिष्ट व नमित जोशी ने पुष्प गुच्छ और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

मूल रुप से अल्मोड़ा निवासी स्वस्तिका जोशी वर्तमान में हल्द्वानी के सेंट थेरेसा में कक्षा 6 की छात्रा है। 3 वर्षों से भरतनाट्यम नृत्य की विधिवत शिक्षा प्रतिष्ठित गुरु शुभम खोवाल से प्राप्त कर रही हैं। देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी नृत्य की एकल प्रस्तुति दे चुकी स्वस्तिका ने शिमला में आयोजित अखिल भारतीय संगीत नृत्य प्रतियोगिता, दिल्ली में बाल कला उत्सव, आगरा में अखिल भारतीय संगीत नृत्य प्रतियोगिता, लखनऊ में संगीत मिलन उस्ताद नियाज अहमद फैयाज अहमद, क्लासिकल वॉइस ऑफ इंडिया ग्रैंड फ़िनाले तथा उज्जैन मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

स्वस्तिका जोशी को भरतनाट्यम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उज्जैन में शशि कला प्रवीण सम्मान व आगरा से पंडित सुनहरी लाल वर्मा स्मृति पुरस्कार प्राप्त है। स्वस्तिका जोशी बनारस में घाट संध्या में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित शास्त्रीय नृत्य संगीत के कार्यक्रम में 11 जुलाई को भरतनाट्यम नृत्य की एकल प्रस्तुति देंगी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *