राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में सांख्यिकी दिवस कार्यक्रम किया गया आयोजित।
मालधनचौड़। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में प्राचार्या डॉ. सुशीला सूद के निर्देशन पर सांख्यिकी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत का राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस हर साल 29 जून को पूरे देश में सेमिनार, कार्यक्रम और अभियान आयोजित करके मनाया जाता है।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने प्रख्यात सांख्यिकीविद् प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस की जयंती पर छात्र – छात्राओं को सांख्यिकी के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य सांख्यिकी के महत्व के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करना है। सांख्यिकी लोगों के जीवन के हर पहलू में अहम भूमिका निभाती है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था या सामाजिक विकास, यह डेटा को इकट्ठा करने, एनालिसिस करने और एक्सप्लेन करने में मदद करता है, जो बेहतर निर्णय लेने और नीतियां बनाने के लिए बेहद जरुरी है। इस वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की थीम “निर्णय लेने के लिए डेटा का इस्तेमाल” है। यह थीम डेटा के बढ़ते महत्व और इसे बेहतर निर्णय लेने के लिए कैसे उपयोग किया जा सकता है, इस पर आधारित है। प्रोफेसर पी. सी. महालनोबिस से प्रेरणा लेने के लिए विशेष रुप से युवा पीढ़ी में सार्वजनिक जागरुकता पैदा करना है। इस अवसर पर डॉ. आनंद प्रकाश, प्रो. प्रदीप चंद्र, राकेश चंद्र, जसवंत सिंह, जगदीश चंद्र और महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।



