नशामुक्त भारत अभियान सप्ताह का मैराथन रैली के साथ हुआ समापन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। “नशामुक्ति अभियान सप्ताह” के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के पंचम व समापन दिवस की गतिविधि के अन्तर्गत आज रविवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में प्रारंभिक व माध्यमिक के 35 बच्चों के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन में सभी बच्चों ने सक्रिय प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में नन्दकिशोर उप्रेती, मोहनचन्द गड़ाकोटी व राजेन्द्र कुमार द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। मैराथन में जूनियर वर्ग में मोहित, सचिन, पीयूष व प्राथमिक वर्ग में अंकित, मयंक, मोहित द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक कृपाल सिंह शीला ने सभी दिवसों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर बच्चों की खूब प्रशंशा की। कार्यक्रम में सहयोगी रहे सभी सहयोगियों व सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर नन्दकिशोर उप्रेती, राजेन्द्र कुमार, मोहन चन्द्र गड़ाकोटी आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *