पत्रकार उमेश राणा का आकस्मिक निधन पर पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर।

पत्रकार उमेश राणा की शव यात्रा में उमड़ी भीड़, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार साथी उमेश राणा की ह्रदय गति रुकने से आज मंगलवार निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है तो वहीं परिजनों का भी रो – रोकर बुरा हाल है। प्रेस क्लब अध्यक्ष बिंदुखत्ता जीवन जोशी ने जारी बयान में कहा है कि स्वर्गीय उमेश राणा श्रमजीवी पत्रकार के रुप में दो दशक से सक्रिय भूमिका में पत्रकारों के साथ दमदार तरीके से लिखते थे। पत्रकारों ने उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग करी है।

उनके निधन पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश पंत, लालचन्द्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इधर भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, भतरौंजखान आदि क्षेत्रों के पत्रकारों ने भी वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *