सोमेश्वर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द।

अल्मोड़ा। सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के दिनांक 29.06.2024 की रात्रि घर से बिना बताये कहीं चले जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर न. 21/2024 धारा 365 भादवि पंजीकृत किया गया था।

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की खोजबीन शुरु की गई। सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के बारे में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से आज चनौदा (सोमेश्वर) से गुमशुदा नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर बाद आवश्यक कार्यवाही परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

थाना सोमेश्वर पुलिस टीम में –
1- उ.नि. श्रीमती मोनी टम्टा
2- हे.कानि. विरेन्द्र चन्द्र राय
3- कानि. कुन्दन सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *