सल्ट पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को मरचुला क्षेत्र कूपी से किया सकुशल बरामद, परिजनों ने की पुलिस की सराहना।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट निवासी एक महिला ने अपने पति गिरीश चन्द्र के सुबह घर से बिना बताये कहीं चले जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में थाना सल्ट में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना सल्ट पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति की खोजबीन शुरु की गई। सल्ट पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के बारे में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से आज बुधवार को मरचूला क्षेत्र कूपी से गुमशुदा व्यक्ति गिरीश चन्द्र को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा सल्ट पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। गुमशुदा बरामदगी पुलिस टीम में अपर उ.नि. मोहन चन्द्र, हे. कानि. सुरेश चन्द्र शामिल है।



