अल्मोड़ा पुलिस के जवान पेश कर रहे है मानवता की मिशाल, बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में एडमिट गर्भवती महिला को थी रक्त की अत्यधिक आवश्यकता।

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस लाईन में तैनात जवानों ने आज रक्तदान किया। अल्मोड़ा पुलिस लाईन में नियुक्त कानि. देवेन्द्र गोस्वामी व कानि. दिनेश बिष्ट को सूचना मिली कि बागेश्वर निवासी एक गर्भवती महिला बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में उपचार हेतु एडमिट है, जिनको ओ प्लस ब्लड की अत्यधिक आवश्यकता है। अल्मोड़ा पुलिस के जवानों ने तत्काल बेस चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की। महिला के परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस जवानों के इस मानवीय कार्य की खूब प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *