आकाँशी विकासखंड स्याल्दे में सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम हुआ शुरु।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जनपद में चयनित एकमात्र आकाँशी विकासखण्ड स्याल्दे में सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख करिश्मा टम्टा, सल्ट विधायक प्रतिनिधि हरीराम आर्या व श्रम बोर्ड के सदस्य सुरेश कड़ाकोटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आकाँशी ब्लॉक प्रतिनिधि जीएस डसीला ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर बताया कि विकासखण्ड स्याल्दे आकाँक्षी ब्लॉक में मुख्य रुप से पाँच विभागों को चयनित किया गया है, जिसमें स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, महिला शक्तिकरण, कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग शामिल हैं।
इस मौके पर विभागों ने स्टॉल लगाकर विभागीय जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में महालक्ष्मी किट तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधान संगठन के अध्यक्ष कुन्दन लाल, जिला पंचायत ऋतु, पूर्व प्रमुख राधारमण उप्रेती, प्रेम गिरी गोस्वामी, बाला दत्त शर्मा, अशोक तिवाड़ी, बीडीओ धन राम, खण्ड शिक्षा अधिकारी बन्दना रौतेला, डॉ. विश्वास, डॉ. डी. एस. मर्तोलिया आदि मौजूद रहे। संचालन नवीन काण्डपाल ने किया।



