संकट में जिसने भी पुकारा, खाकी ने साथ निभाया।

थाना दन्या पुलिस ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, दिलाया उपचार।

अल्मोड़ा। बारिश और सड़क बाधित होने के कारण अस्पताल ले जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा था। इसकी खबर रात्रि में थाना दन्या को सूचना मिली कि थाने के पास में निवासरत एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा में है, जिसको ससमय चिकित्सालय ले जाना अति आवश्यक है, अत्यधिक बारिश व सड़क बाधित होने के कारण चिकित्सालय ले जाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी ने महिला आरक्षी व पुलिस बल को साथ लेकर सरकारी वाहन से परिजनों व गर्भवती महिला को चिकित्सालय पहुंचाया, जिससे गर्भवती को ससमय उपचार मिला। संकट के समय पुलिस से सहयोग पाकर परिजन काफी खुश हुए और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *