देघाट निवासी सौरव दानी के असिस्टेंट इंजीनियर पद पर नियुक्ति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने दी बधाई।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के देघाट गोलना निवासी सौरव दानी पुत्र रमेश चंन्द्र दानी को लोक सेवा आयोग उतराखण्ड द्वारा आयोजित असिस्टेंट इंजीनियर की परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक अभियन्ता माइनर ईरीगेशन के पद पर जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्ति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने सौरव दानी की इस शानदार सफलता पर खुशी प्रकट कर सौरव दानी व उनके पिता रमेश दानी को बधाई दी है।
सौरव दानी द्वारा अपनी प्राथमिक शिक्षा देघाट विवेकानंद मॉडर्न स्कूल से की गई तथा हाईस्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत व इंटर की शिक्षा होली एंजिल स्कूल अल्मोड़ा से पास करने के पश्चात गोविन्द बल्लभ पन्त प्रौद्योगिकी संस्थान पंतनगर से बीटेक तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर से एमटेक की परीक्षा पास करने के बाद लोकसेवा आयोग उतराखण्ड से सहायक अभियन्ता के पद पर नियुक्ति पाई है।
सौरव दानी के पिता प्रधानाचार्य के पद से सेवा निवृत्त है, तथा माता गृहणी है। क्षेत्रवासियों ने सौरव दानी की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। इस सफलता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट पूरन रजवार, व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, भैरव दत्त ढौढियाल, चंन्द्रादत्त पपनोई, जगदीश उप्रैती, रामानन्द अग्रवाल, विरेंन्द्र रावत, हरीश रावत, सुरेन्द्र गोयल, यशवन्त बंगारी आदि ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




