हल्द्वानी – रामनगर हाईवे के बीच चकलुवा के पास पुलिया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने बदला रुट।
हल्द्वानी (नैनीताल)। रविवार को हल्द्वानी – रामनगर स्टेट हाईवे पर चकलुवा के पास बने पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। पानी के तेज बहाव से पुल के दोनों पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में यह पुल कभी भी ढह सकता है। अत्यधिक बरसात होने के कारण कालाढूंगी क्षेत्र में हल्द्वानी रामनगर हाईवे के बीच में पुलिया टूटने के कारण रुट डायवर्जन किया गया है।
नैनीताल पुलिस द्वारा विगत रविवार से अत्यधिक बरसात होने के कारण कालाढूंगी क्षेत्र में हल्द्वानी – रामनगर हाईवे के बीच में पुलिया टूटने के कारण रुट डायवर्जन किया गया।
कृपया रुट प्लान के अनुसार ही यात्रा करें।
■ रामनगर से हल्द्वानी आने वाले वाहन नया गाँव, बाजपुर, दोराहा, गदरपुर, रुद्रपुर, से होते हुए हल्द्वानी जायेंगे।
■ देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, जसपुर, हल्द्वानी आने वाले वाहन काशीपुर से दोराहा, गदरपुर, रुद्रपुर से होते हुए हल्द्वानी जायेंगे।
■ हल्द्वानी की ओर से कालाढूंगी बाजपुर/रामनगर को आने वाले वाहन हल्द्वानी से बाया रुद्रपुर, गदरपुर, दौराहा, काशीपुर होते हुए जायेंगे।
■ दिल्ली/नोएडा गाजियाबाद/अफजलगढ़/जसपुर से हल्द्वानी आने वाले वाहन वाया काशीपुर, दौराहा, गदरपुर, रुद्रपुर से होते हुए हल्द्वानी जायेंगे।
■ हल्द्वानी को जाने वाले दोपहिया वाहन वाया कालाढूंगी, चकलुवा, विदरामपुर, भांखडा पुल होते हुये हल्द्वानी जायेंगे।
■ सभी से अपील अनावश्यक रुप से नदी नालों के तेज बहाव पार करने का प्रयास न करें।
■ सतर्क रहें सुरक्षित रहें। किसी भी आपातकाल में 112 पर कॉल करें।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




