कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली में स्मार्ट कक्षाओं का किया गया संचालन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति रानीखेत द्वारा एल. आई. सी. एच. एफ. एल. साथी प्रोजेक्ट के तहत कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली विकास खंड स्याल्दे में शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के विषय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर ललित जोशी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और परियोजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। परियोजना द्वारा वित्तपोषित है, उन्हीं का मार्गदर्शन इस परियोजना के संचालन के लिए मिला है, साथ ही उत्तराखंड शिक्षा विभाग का भी भरपूर सहयोग मिला है, जिसमें अल्मोड़ा जिले के 22 विद्यालयों और जिला नैनीताल के 8 विद्यालय स्मार्ट क्लासेस स्थापित किए गए है, जिसमें स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए विद्यालयों को टेलीविजन, सोलर इन्वर्टर, ग्रीन चौक पट्टी, बोर्ड व ई कंटेंट दिया गया है। कार्यशाला में हेम चंद्र सिंह द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती भावना पाठक, पूरन रावत, सुनील टम्टा आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *