उत्तराखंड वासियों को अब दिल्ली में ही होंगे श्री केदार नाथ धाम के दर्शन।
अल्मोड़ा/दिल्ली। दिल्ली स्थित सन्त नगर बुराड़ी में श्री केदारनाथ धाम के उत्तराखंड वासियों को दर्शन हो जायेंगे। इसी के तहत बुधवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम विधिविधान से संपन्न हुआ। सुबह से ही समारोह स्थल पर पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान केदारनाथ धाम से लाई गई पवित्र शिला की भी पूजा की गई। यह मंदिर दो साल में तैयार होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री श्री 1008 निरंजनी पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के साथ ही विधायक सल्ट महेश जीना, विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला, सुप्रसिद्ध लोक गायक शिव दत्त पंत, एड. करन जीना आदि भारी संख्या में उत्तराखंड वासी मौजूद रहे।
मालूम हो दिल्ली में भी बाबा भोलेनाथ का एक और स्थान बन जाने से भक्त बाबा केदार के दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। दिल्ली में इस मंदिर का निर्माण होने के बाद भक्तों को श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए 6 महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि बर्फबारी की वजह से चारों धाम करीब 6 महीने बंद रहते हैं, लेकिन अब वे दिल्ली में बारह महीने बाबा केदारनाथ की पूजा कर सकेंगे। इस भूमि पूजन से विश्वास है कि जिस तरह से मंदिर का भूमि पूजन हुआ है, शीघ्र आने वाले समय दो वर्षों में यह मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा और हम सब दर्शन कर सकेंगे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण






