जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिला गंगा सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में दिए आवश्यक निर्देश।

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिला गंगा सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए निर्देशों के क्रम में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के लिए जहां भी एसटीपी प्रस्तावित किए गए हैं, उनका सर्वे कराकर उनकी डीपीआर जल्द से जल्द तैयार की जाएं। उन्होंने जनपद में गंदी नालियों के मैपिंग कार्य के लिए सर्वेक्षण के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इसमें बजट की आवश्यकता हो तो बजट की मांग जिला गंगा सुरक्षा समिति के अन्तर्गत की जाएं। उन्होंने जिला परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि नदी किनारे ग्राम पंचायत के अन्तर्गत कितनी बसावत है, इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जो गांव नदी किनारे बसे हुए हैं, उनमें यह सुनिश्चित हो कि ग्रामीण नदियों में कूड़ा न डालें, उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरुकता बढ़ाई जाएं।

बैठक में ग्रीन हिल्स सोसाइटी की अध्यक्ष वसुधा पंत, प्रोफेसर जेएस रावत, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा सुरक्षा समिति रंजीता, सहायक परियोजना निदेशक तारा ह्यांकि, ईई जल निगम संजीव वर्मा, जल संस्थान अरुण कुमार सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *