देघाट के भरसोली में विष्णु पुराण कथा हुई विधिविधान से शुरु, पहले दिन ही श्रद्धालुओं की रही भीड़।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे देघाट के ग्राम पंचायत भरसोली के सुप्रसिद्ध प्राचीन शिव मन्दिर देवालय में शनिवार से साप्ताहिक विष्णु पुराण कथा शुरु हो गई है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह के आगमन पर ग्राम पंचायत भरसोली के सुप्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय शिव मन्दिर में व्यास नन्दाबल्लभ पंत के मुखारविंदु से विष्णु पुराण कथा का शुभारम्भ किया गया।

व्यास जी द्वारा विष्णु भगवान की विभिन्न मनोहारी स्वरुपों का विस्तृत वर्णन किया गया। कथा के मुख्य यजमान प्रताप सिंह मनराल उनकी धर्मपत्नी हेमा देवी मनराल कुमालेश्वर द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। कथा श्रवण हेतु ग्राम पंचायत भरसोली, कोटसारी, पालपुर, टिटरीगुरना, कुमालेश्वर, गोलन, चम्याड़ी, बसनलगांव, लालनगरी, सुरमोली व देघाट बाजार के भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मन्दिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा क्षेत्रवासियों से बढ़ – चढकर प्रतिभाग करने का निवेदन किया। कथा व्यवस्था राजेन्द्र सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भृकनी, कैलाश चन्द्र ढौंडियाल, प्रताप सिंह डंगवाल, खुशाल सिंह बंगारी व कुन्दन सिंह पालीवाल आदि द्वारा की जा रही है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







