एसएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में आयोजित हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नव प्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व प्राध्यापकों द्वारा छात्रों को वर्ष भर आयोजित होने वाली गतिविधियों, पाठ्यक्रमों एवं महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, जिसमें एनसीसी, एनएसएस, स्पोर्टस, रोवर्स-रेंजर्स, रेड क्रॉस आदि प्रमुख है। प्राध्यापकों द्वारा शिक्षा के महत्व, कैरियर काउंसलिंग व विद्यार्थी जीवन के उद्देश्यों को लेकर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। तत्पश्चात् समस्त छात्रों को एण्टी ड्रग की शपथ दिलाई गयी। डॉ. निर्मला लोहनी प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मोनू बाला, डॉ. अमित कुमार, डॉ. ममता गौड़, डॉ. जगदीश चन्द्र, डॉ. रवि कान्त कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







