एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा साईबर सेल की सराहनीय कार्यवाही, 13 लाख कीमत के गुम हुए 65 मोबाइल फोन किये बरामद।

अल्मोड़ा। श्री देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आमजन की मोबाइल गुम होने सम्बन्धी समस्याओं के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मोबाइल खोने सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने व साईबर सेल प्रभारी को थानों से प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी के मामलों में तत्काल कार्यवाही कर सर्विलांस के माध्यम से बरामद करने के निर्देश दिये गये है।

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के साईबर सेल टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से लगातार प्रयासरत रहकर अथक प्रयासों से विभिन्न थाना क्षेत्रों से आमजन के खोये कुल 65 मोबाइल फोन अलग-अलग कम्पनियों के बरामद किये गये है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त बरामद मोबाइलों को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में उपस्थित मोबाईल स्वामियों को सुपुर्द कर सभी को बधाई दी गयी। शेष मोबाइलों को स्वामियों के सुपुर्द करने के लिए संबंधित थानों को दिए गए।

अपने खोये मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल स्वामियों के चेहरे में खुशी झलक रही थी। उन्होंने कहा कि मोबाइल खोने पर वापस मिलने की उम्मीद खो चुके थे लेकिन अल्मोड़ा पुलिस पर विश्वास कायम था। पुलिस ने हमारे खोये फोन बरामद कर पुलिस के प्रति हमारे विश्वास को और अधिक बढ़ाया हैं। सभी ने अल्मोड़ा पुलिस के साईबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।

अल्मोड़ा साईबर सेल टीम में –
1- महिला उ.नि. श्रीमती कुमकुम धानिक, प्रभारी साईबर सेल अल्मोड़ा
2- अपर उ.नि. चन्द्र मोहन पाण्डे
3- हे.कानि. मुदित वर्मा
4- हे.कानि. फिरोज खान
5- कानि. बलवंत प्रसाद
6- कानि. इन्द्र कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *