मांसी में पहलीबार जगन्नाथ रथ यात्रा का हुआ भव्य कार्यक्रम, जयकारा के साथ उमड़ी भीड़।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील चौखुटिया अंतर्गत मांसी में पहली बार जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ। यहां व्यापार संघ व क्षेत्रीय जनता के सहयोग से इस्कॉन द्वारा जगन्नाथ मंदिर भटकोट के तत्वाधान में भूमिया मंदिर मासी से भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति रस से सराबोर रहा। मासी भूमिया मन्दिर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई।

रथ यात्रा में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु शामिल हुए लोगों ने घरों और ऊंची इमारतों की छतों से भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये। यात्रा के दौरान पूरा माहौल हरे राम, हरे राम, रामा रामा हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्णा कृष्णा हरे हरे की गूंज से समूचा मासी सराबोर रहा। देर सांय मन्दिर परिसर में भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की रथ यात्रा मासी भूमिया मंदिर से प्रभुनाद ध्वजों के साथ शुरु हुई। यात्रा मुख्य बाजार, सोमनाथ कलौनी होते हुए करीब दो किलोमीटर चलकर सोमनाथेश्वर मन्दिर के सामने रामगंगा तट गई। वापस भूमिया मन्दिर पहुचकर श्रद्धालुओं द्वारा लगाये गये विशाल भंडारे के साथ यात्रा का समापन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की है।

इस मौके पर जगन्नाथ यात्रा के मुख्य संयोजक संत गोविंद दासप्रभु, व्यापार संघ अध्यक्ष गिरीश आर्या, मंदिर समिति अध्यक्ष रामस्वरुप मासीवाल, खीमानन्द, हिमांशु भण्डारी, जगदीश बिष्ट, महेश लाल बर्मा, जगत रावत, भगवत सिंह रावत, गोपाल मासीवाल, चन्दन रावत, अमित भटनागर, नरेन्द्र भण्डारी, शिवेन्द्र मासीवाल, रंजीत सिंह मावड़ी, नवीन सती आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *