तीसरे दिन विष्णु कथा में विष्णु भगवान के कई अवतारों का किया वर्णन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली में श्री सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय शिव मन्दिर में तीसरे दिन विष्णु पुराण कथा में व्यास श्री नन्दाबल्लभ पन्त ने श्री विष्णु पुराण के माध्यम से भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार, नरसिंह अवतार आदि अवतारों का सुन्दर वर्णन किया और कहा कि भगवान विष्णु ने विभिन्न रुप धारण कर सृष्टि का उद्धार किया है।

कथा के मुख्य यजमान प्रताप सिंह मनराल उनकी धर्मपत्नी हेमा देवी कुमालेश्वर, अमित सिंह गुसाईं उनकी पत्नी नीलम गुसाई पौड़ी गढ़वाल व दिगपाल सिंह मनराल उनकी पत्नी हेमा मनराल उदयपुर द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। कथा श्रवण हेतु श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर कहा कि क्षेत्रवासी इस कथा में बढ़ – चढ़ कर भाग लें, और पुण्य के भागीदार बनें। कथा व्यवस्था हेतु बालम सिंह बंगारी, पान सिंह देशवाल, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भिरकनी, कैलाश चन्द्र ढौंडियाल, प्रताप सिंह डंगवाल, खुशाल सिंह बंगारी व कुन्दन सिंह पालीवाल चन्द्रकिशोर भिरकनी आदि जुटे है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








