लोक पर्व “हरेला” पर शिक्षक कृपाल सिंह शीला ने किया वृक्षारोपण।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। हरियाली का प्रतीक, कृषि पर्व, लोकपर्व के पावन अवसर पर नवाचारी शिक्षक कृपाल सिंह शीला द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने, प्रकृति का संरक्षण व खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण के उद्देश्य से फलदार व छायादार व धार्मिक कार्यों में उपयोगी वृक्षों का रोपण किया गया, जिनमें आम, संतरा, नारंगी व पदम (फयाँ) के वृक्षों का रोपण किया गया। वृक्षों के सभी जीवों के लिए महत्व को समझ कृपाल सिंह शीला वृक्षारोपण से संबंधित कार्यक्रम करते रहते हैं। पिछले दिनों 5 जून, 2024 को उनके द्वारा राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट, क्षेत्र – भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया गया, जिसमें लगभग 250 उपयोगी, बहुमूल्य वृक्षों का वितरण भी किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *