चौथे दिन भरसोली के प्राचीन शिव मन्दिर हरेला महोत्सव के रुप में वृक्षारोपण के साथ विष्णु पुराण कथा में भगवान ध्रुव के जीवन का सुन्दर वर्णन।
स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली में श्री सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय शिव मन्दिर में चौथे दिन प्रातः हरियाली का प्रतीक हरेला महोत्सव का आयोजन मन्दिर प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार वृक्ष लगाकर किया गया तथा श्री विष्णु पुराण कथा में व्यास श्री नन्दाबल्लभ पन्त द्वारा भगवान ध्रुव के चरित्र का सुन्दर वर्णन किया। कहा कि जीवन में सत्कर्म करने से ही सत्फल की प्राप्ति होती है। सत्कर्म से ही ध्रुव भगवान को सप्त-तारामंडल में स्थान प्राप्त हुआ।
कथा के मुख्य यजमान प्रताप सिंह मनराल उनकी धर्मपत्नी हेमा देवी कुमालेश्वर द्वारा विधि – विधान से पूजा – अर्चना की गई। कथा श्रवण के साथ सावन माह की आगमन पर श्रद्धालुओं का ताता मन्दिर में पूजा – अर्चना हेतु लगा रहा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कथा व्यवस्था हेतु बचे सिंह बंगारी, बालम सिंह बंगारी, पान सिंह देशवाल, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भिरकनी, कैलाश चन्द्र ढौंडियाल, प्रताप सिंह डंगवाल, खुशाल सिंह बंगारी व कुन्दन सिंह पालीवाल, चन्द्रकिशोर भिरकनी आदि जुटे है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








