राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में दीक्षारंभ समारोह का किया गया आयोजन।
हल्द्वानी (गौलापार)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में दिनांक 14 जुलाई नव प्रवेशित विद्यार्थिर्यों हेतु दीक्षारंभ समारोह का आयोजन प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में किया गया। समारोह की मुख्य वक़्ता के रुप में डॉ. अंकिता चंदोला के द्वारा नयी शिक्षा नीति 2020 के आलोक में क्रेडिट सिस्टम, मेजर माइनर, एंट्री मल्टीं एग्जिट एवं नयी शिक्षा नीति के अन्य आयामों पर विस्तारपूर्वक पीपीटी माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
इसी क्रम में डॉ. आशीष एवं डॉ. अर्चना जोशी द्वारा क्रमश क्रीड़ा उद्यमिता छात्रवृति एनएसएस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. कल्पना द्वारा वोकेशनल कोर्स के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। प्रो. संजय कुमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के दृष्टिकोण एवं लक्ष्यों को विद्यार्थिओ के साथ साझा किया। वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. भारती बहुगुणा ने सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय कार्मिक एवं उपस्थित महाविद्यालय को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक रहने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश मठपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री प्रकाश जोशी, डॉ. भारती, डॉ. रीमा, डॉ. अर्चना, डॉ. उषा, डॉ. सुरभि, डॉ. कंचन, डॉ. कल्पना, श्री हेम और नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








