जी. आर. चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे के तत्वावधान में चलाया रक्तदान शिविर।
भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे में जी. आर. चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे द्वारा पहाड़ी रॉयल फिटनेस जिम स्याल्दे में एक रत्कदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 37 लोगों ने रक्तदान किया। ट्रस्ट द्वारा लोगों को रक्तदान के फायदे बताए गए और लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया गया।
शिविर में काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक काशीपुर की टीम मौजूद रही। शिविर को संपन्न करने में ट्रस्ट के सदस्य चंदन मनराल, यसपाल सिंह बिष्ट, दिनेश रावत, ऋषि रावत, नीरज, हर्षित मंचवारी, हरगोविंद मियां, राजेंद्र तिवारी व दीप जोशी के साथ ही कई लोगों ने सहयोग किया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








