पत्रकार चन्द्र शेखर सनवाल के पिता धर्मा नन्द सनवाल के निधन पर पत्रकारों व सभी संगठनों ने जताया गहरा दुःख।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण निवासी पत्रकार चन्द्र शेखर सनवाल के पूज्य पिता धर्मा नन्द सनवाल उम्र 80 वर्ष के अचानक विगत सोमवार लगभग 9:30 बजे को रात्रि निधन हो गया है। उनका आज मंगलवार रामगंगा नदी तट के सगम पर अंन्तिम संस्कार किया गया। उनके दो पुत्र पत्रकार चन्द्र शेखर सनवाल व दिनेश सनवाल ने अपने पूज्य पिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन हो जाने पर यहा पत्रकार डॉ. एस आर चन्द्रा, भोला प्रकाश रिखाड़ी, मानू अग्रवाल, प्रकाश पन्त सहित सभी नगर के व्यापारियों, सभी राजनैतिक संगठनो व क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त कर गहरा दुख व्यक्त किया है। शव यात्रा में पूर्व सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मी दत्त नैलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र डंगवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, प्रेम बिष्ट, गोपाल बिष्ट, भैरव दत्त नैनवाल, श्याम सिंह बिष्ट, शंकर दत्त फुलारा, देवगिरी, कुबेर भाकुनी, त्रिलोक चन्द्र, भूवन चन्द्र, दिनेश उप्रेती, हिमांशु मवड़ी, राजू बिष्ट, श्याम सिक्ष बंगारी आदि लोग भारी संख्या में शामिल रहे। वहीं आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर शोक जताया है।

मालूम हो स्वर्गीय सनवाल स्वास्थ्य निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त थे, पिछले कई समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इनका जन्म 1944 में हुआ। इन्होंने अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न विकास खंडों में स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर कार्य करते हुए सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इनके बढ़े पुत्र वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर सनवाल वर्तमान में हिन्दुस्तान समाचार पत्र में पत्रकारिता का कार्य तथा छोटे पुत्र दिनेश सनवाल हर्बल हिमालय दवा निर्माता कंपनी में कार्य करते है, जबकि बेटी लीला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। ये अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *