माँ कालिका धाम बासोट में महाशिवपुराण महायज्ञ हुआ शुरु।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के बासोट मे माँ कालिका धाम में आज बुधवार से महाशिवपुराण महायज्ञ शुरु हो गया है। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत व उनकी पत्नी चेतना पंत द्वारा शिवजी को जल चढ़ाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा इस काल में ऐसे महापुराण कथा को श्रवण करने से ही जीवन धन्य हो सकता है, सभी को ईश्वर का हमेशा ध्यान करना चाहिए, जिससे सब पुण्य के भागीदारी बन सकें।

व्यास श्री श्री 108 श्री महंत श्री रमेश दास जी महाराज रामानंद वैष्णव आश्रम, मुक्तेश्वसर धाम पिथौरागढ़ द्वारा कथा वाचन शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि जो अच्छे कार्य करेगा, उसी को ईश्वर पार लगायेगा। यजमान ललित मोहन पांडे व उनकी पत्नी श्रीमती गोदावरी देवी तथा उनके छोटे भाई लक्ष्मी दत्त पांडे व उनकी पत्नी श्रीमती रेवती देवी ग्राम बम्योली द्वारा विधिवत श्री गणेश पूजा कर भगवान श्री गणेश से विनती की गई कि यह शिव पुराण महायज्ञ निर्विघ्न व दिव्य भव्य रुप से संपन्न हों। कालिका धाम अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी जो अभी स्वास्थ्य लाभ लेकर आये है, उनके द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण कर पुण्य के भागीदार बनें।

कार्यक्रम में अध्यक्ष ख्याली दत्त धौलाखंडी, उपाध्यक्ष नाथू राम, सचिव शिव सिंह कड़ाकोट, उपसचिव पूरन प्रकाश, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र नेगी, उप कोषाध्यक्ष भूवन उप्रेती, व्यवस्थापक गोपाल सिंह भंडारी, उप व्यवस्थापक मदन सिंह कड़ाकोटी, मंच संचालक हंसा दत्त उप्रेती, सह संचालक हरीश भंडारी, प्रमोद उप्रेती, गुसाई राम, कुंदन राम, त्रिलोक सिंह भंडारी, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, चंद्रा नेगी, पुष्पा भंडारी, पूरन चंद्र उप्रेती, गोपाल दत्त उप्रेती, महेन्द्र आर्या, डॉ. मनोज धौलाखंडी, भाजपा के वरिष्ठ नेता तारा दत्त शर्मा, वरिष्ट भाजपा नेता व पूर्व अध्यक्ष सरस्वती शिशु मन्दिर भतरौंजखान प्रकाश पन्त, दिनेश जोशी पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, गिरीश पांडे, महेश उप्रेती, संदीप खुल्वै ,बाला दत्त पांडे, मोहन राम, जीवन्ती देवी, सावित्री देवी, रीता भंडारी, शिव दत्त के साथ ही भारी संख्या मे लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *