राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का आमजन को मिल रहा लाभ, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य का हो रहा चहुँमुखी विकास – रेखा आर्या।

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने ग्रामसभा थापला, कांडे, गंगला कोटली में क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं सुनी और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर किया जाएगा। 2025 तक उत्तराखंड को बनाएंगे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक हो रहे है। श्रीमती आर्या ने ताकुला ब्लॉक के थापला, कांडे, गंगलाकोटली ग्राम सभा में कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्या है, उन्हें दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात करते हुए उनके निराकरण के संबंध में उन्हें दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। आज अनेको ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ हर एक व्यक्ति प्राप्त कर रहा है। राज्य हित मे भी मुख्यमंत्री धामी द्वारा अहम निर्णय लिए गए हैं। आज हर एक गरीब व्यक्ति तक तीन गैस रिफिल सिलेंडर हो, मुफ्त राशन देना हो, महालक्ष्मी किट, नंदा गौरा योजना, वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना, हर माह रियायती दरों पर एक किलो नमक देना हो, मुख्यमंत्री पोषण योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में नोनिहालो को दूध, अंडा, केला देना हो, तीलू रौतेली पुरुस्कार देना हो, खेल छात्रवर्ती योजना हो, खिलाडियों के लिए पुरुस्कार की नगद धनराशि देना हो, खेल कोचों का मानदेय बढ़ाना हो, पीआरडी जवानों के मानदेय में व्रद्धि हो या फिर अन्य योजनाएं हो, इन सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को दिया जा रहा है। साथ ही सभी के हितों के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। धामी जी के नेतृत्व में राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और जो भी भ्रष्टाचार का काम करते हैं उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम भी धामी जी द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राज्य को कई सौगातें दी हैं। आल वेदर सड़क, मानसखंड, केदारखंड, केदारनाथ धाम का पुनर्निमाण, बदरीनाथ धाम में किये जा रहे मास्टर प्लान के तहत काम ,देहरादून-दिल्ली फोर लेन हाईवे सहित अनेको योजनाओं से राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। हमारा प्रयास है कि हम 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाये और हम काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा नयाल, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, मंडल महामंत्री पुष्पा नयाल, विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश बाराकोटी, ग्राम प्रधान ऋतु आर्या, पूर्व अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश राम, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री लक्ष्मण प्रसाद, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश लोहनी, मंडल मंत्री आशीष भाकुनी, जिला पंचायत सदस्य योगेश चंद्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमल गिरी, भूपाल मेहरा, महेश लाल सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता भारी संख्या में उपस्थित रही।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!