खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया ताड़ीखेत ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण, कहा क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा लाभ। (रेखा आर्या)
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड सरकार से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विधानसभा रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक पहुंची, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहाँ खेल मंत्री ने “मिनी स्टेडियम” का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित कैम्प का निरीक्षण किया। वहीं “एक पेड माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

खेल मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्टेडियम नहीं होने से खिलाड़ियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता था, साथ ही उन्हें अपने खेल अभ्यास के लिए अन्य जगहों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब मिनी स्टेडियम की शुरुआत होने से खिलाड़ियों के लिए यह स्टेडियम लाभदायक सिद्ध होगा। कहा कि खेल और खिलाड़ियों के हितों को सुरक्षित और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। आज खिलाड़ियों के लिए सरकारी विभाग में नौकरी की व्यवस्था की गई है। कहा कि बालक और बालिकाओं की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई है। उन्हें छात्रवर्ती से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही कहा कि राज्य में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए सभी काम पूरे कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय खेलों की मेजवानी मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला बिष्ट, जिला महामंत्री विनोद भट्ट, मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, मुकेश पांडे, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, विमला रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती वरुणा अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान, हरीश प्रकाश, हेमंत अधिकारी, कैलाश बिष्ट सहित पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी और क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








