मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति चयन परीक्षा की बच्चों को तैयारी करा रहे है नवाचारी शिक्षक कृपाल सिंह शीला।
भिकियासैंण। मा. मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति जूनियर एवं माध्यमिक स्तर चयन परीक्षा तैयारी के प्रथम दिवस पर जूनियर स्तर से कक्षा 6 व माध्यमिक स्तर से कक्षा 9 के 12 बच्चों की उपस्थिति रही। इस परीक्षा की तैयारी के लिए जूनियर स्तर से दिव्या, दिव्यांशु, अंशिका, चेतना, विनय, पल्लवी, यासिका व माध्यमिक स्तर से दिव्यांशी, पारुल, माही, गरिमा, पूजा की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त पूर्व प्रधाध्यापक श्री नन्दकिशोर उप्रेती जी ने बच्चों से कठिन परिश्रम कर इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने को प्रेरित करने के साथ सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस परीक्षा की तैयारी में बच्चों को सहयोग कर रहे शिक्षक कृपाल सिंह शीला द्वारा मार्गनिर्देशन, प्रोत्साहन व सहयोग के लिए खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापक नन्दकिशोर उप्रेती व सभी अभिभावकों, सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। बच्चों को इस चयन परीक्षा की तैयारी परीक्षा की तिथि से एक दिन 7 अगस्त 2024 तक शाम को समय 04:30 से 06:15 बजे तक नियमित रुप से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट (भिकियासैंण) में कराई जाएगी, जो बच्चे इस मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति चयन परीक्षा की तैयारी हेतु आना चाहें, आ सकते हैं।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








